Medical
उत्तराखण्डराजनीति

नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की:-

ADVERTISEMENTS Ad

आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने इस सूची को जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने इस बार अपने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है, जिनकी मेहनत और प्रतिबद्धता संगठन के प्रति सराहनीय रही है। इस सूची में नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल, और हल्द्वानी से ललित जोशी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा, नगर पालिका बागेश्वर से कवि जोशी, खटीमा से उमेश राठौर, बाजपुर से गुरजीत सिंह गित्ते, और कई अन्य प्रमुख स्थानों से भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसके साथ ही, पार्टी ने नगर पंचायतों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें नानकमत्ता से मनोज कुमार, शक्ति फार्म से राखी विश्वास, गुलरभोज से किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी से मोहम्मद रफी, मुनस्यारी से मनोहर टोलिया सहित कई अन्य स्थानों के उम्मीदवारों का नाम शामिल है। जोशी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहली सूची है और जल्द ही अगली सूची भी जारी की जाएगी। पार्टी ने इस बार संगठनात्मक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है, ताकि वे जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से पहुंचा सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉