Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर के सिडकुल चौराहे के पास गैस रिसाव होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने यातायात नियंत्रित कर लोगों को प्रभावित जगह जाने से रोका, प्रशासन ने की मामले की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  सिडकुल चौराहे के पास शुक्रवार सुबह अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। एक टैंकर से गैस लीक होने के कारण आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और संयुक्त रूप से राहत एवं नियंत्रण अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे सिडकुल चौराहे के निकट खड़े एक टैंकर से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते गैस की तीखी गंध पूरे क्षेत्र में फैल गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बजाज कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों के सहयोग से गैस रिसाव को नियंत्रित करने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन विभाग ने फायर टेंडर के पंपों के माध्यम से लगातार पानी का छिड़काव कर सड़क की धुलाई की, जिससे गैस के प्रभाव को कम किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित किया और लोगों को प्रभावित स्थान से दूर रखा। वहीं, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी कटारिया भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों को निर्देश दिए कि जब तक अमोनिया गैस का रिसाव पूरी तरह नियंत्रित न हो जाए और क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए, तब तक टीम घटनास्थल पर ही तैनात रहे।

समय रहते राहत एजेंसियों की सक्रियता से स्थिति पर काबू पा लिया गया। हालांकि, एहतियात के तौर पर क्षेत्र में कुछ समय तक लोगों की आवाजाही नियंत्रित रखी गई। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉