Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

साइबर ठगी: ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के युवक से ट्रेडिंग में लाभ कमाने का लालच देकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना अगस्त की है। पीड़ित सैनिक कॉलोनी निवासी सचिन नेगी ने तहरीर देकर बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में उन्होंने ईटी मनी नाम का एप डाउनलोड किया था। इसके कुछ दिनों बाद उनके व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

सानवी जैन और मानव सेठ नाम के दो लोगों ने खुद को ईटी कंपनी का कर्मचारी बताया था। उन्होंने पंजीकरण के लिए एक लिंक भेजा। सचिन ने अपनी सभी जानकारी लिंक में दर्ज की थी। कंपनी के कर्मचारियों ने उनसे पहली बार छह अगस्त को 20 हजार रुपये निवेश करने की बात कही। इस पर उन्होंने पैसे जमा करा दिए। कंपनी के ग्रुप में हर रोज ट्रेडिंग के संबंध में जानकारी दी जाती थी। उसका लाभ भी बताया जाता था। उनको ट्रेडिंग में जितना भी मुनाफा होता था वह उस राशि को निवेश करते थे। उन्होंने महीने भर में 10 लाख रुपये निवेश कर दिए थे। इसके बाद जब लाभ की राशि निकालने की कोशिश की तो कर्मचारियों की ओर से कमीशन के नाम पर कुछ पैसे मांगे गए। उन्होंने पैसे न होने की बात कही तो उनकी ओर से कमीशन की राशि घटाकर आधी कर दी गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉