Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

अपहरण के बाद होटल मालिक के 20 वर्षीय बेटे की हत्या, शव को गंगनहर में फेंका, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:-  कलियर थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद होटल मालिक के 20 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कलियर के बेडपुर गांव निवासी नसीर का 20 वर्षीय बेटा अनवर शनिवार को कलियर स्थित अपने होटल पर गया था। अनवर शाम चार बजे मोनू की दुकान सोहलपुर रोड गया था। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। देर रात अनवर के मोबाइल से कॉल कर परिजनों से 25 लाख की फिरौती से मांगी गई। पीड़ित ने रविवार को इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने जांच के बाद मामले का खुलासा करते हुए अनवर की हत्या के आरोप में 33 वर्षीय अमजद पुत्र सफीक निवासी मुकर्बपुर कलियर तथा 32 वर्षीय फरमान उर्फ लालू पुत्र यामीन निवासी मुस्तफाबाद बहादराबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसार अमजद टेलर का काम करता है। वह होटल मालिक के यहां करीब सात साल तक किराये पर रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉