Medical
उत्तराखण्ड

प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमि जारी: बद्रीनाथ धाम में दो बाबा मिले संदिग्ध, दस्तावेजों की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

गोपेश्वर:- प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने बदरीनाथ धाम में भी साधुओं की जांच और सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। इस क्रम में पुलिस ने कई बाबाओं को थाने बुलाकर दस्तावेजों की जांच की जिसमें दो बाबा संदिग्ध मिले हैं, उनके पहचानपत्रों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के बाद वहां बाबाओं का तांता लग रहा है। पुलिस की ओर से बीच-बीच में बाबाओं के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि धाम में इस बार 600 बाबाओं का सत्यापन किया गया था, उनमें से कई बाबा यहां से जा चुके हैं।
जो नए बाबा यहां आ रहे हैं, उन्हें थाने में बुलाकर सत्यापन किया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दो संदिग्ध बाबा मिले हैं जो बंगाल के बताए जा रहे हैं। उनके पहचान पत्रों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉