Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भाखड़ा पुल के पास नदी में एक युवती का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज सुबह कालाढूंगी रोड स्थित भाखड़ा पुल के पास नदी में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

पुलिस के अनुसार, शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है, ताकि युवती की पहचान हो सके।  मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉