Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पार्क में टहल रही शिक्षिका पर गिरी दीवार, उपचार के दौरान मौत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र  स्थित एक पार्क में मंगलवार शाम टहल रही शिक्षिका पर अचानक दीवार गिर पड़ी। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक, शाम को कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि अजबपुर खुर्द के पार्क में एक महिला पर दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

मृतका की पहचान विजयलक्ष्मी (50) पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी 14 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, अजबपुर कला, देहरादून के रूप में हुई है। वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉