Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

जिलाधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण, मिड डे मील की जांच कर दिए यह निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने राप्रावि ढूंगापाटली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में मिड डे मील का भोजन खाया व बच्चों से सवाल भी पूछे। बच्चों ने सवालों का तपाक से जवाब दिया जिस पर जिलाधिकारी काफी खुश नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सोमवार को राप्रावि ढूंगापाटली पहुंचे। उन्होंने विभिन्न  कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से कई सवाल पूछे जिनका बच्चों ने तपाक से जवाब दिया, जिस पर जिलाधिकारी प्रसन्न दिखे। इसके बाद वे बच्चों के साथ कतार में बैठे तथा भोजन मंत्र के बाद मध्याह्न भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। साथ ही बच्चों से बातचीत की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

जिलाधिकारी ने मीनू के अनुसार प्रतिदिन भोजन बनाने के आदेश दिए। कहा कि बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने हमेशा साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा विद्यालय परिसर में उगी घास को कटवाने के निर्देश दिए साथ ही विद्यालय की सहायक अध्यापिका ममता खेतवाल से विद्यालय की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में किचन गार्डन की जानकारी दी कहा कि पोषण वाटिका बनायी जाय तथा इसका उचित रख रखाव किया जाय। मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सोन ने विद्यालय में किए गए निर्माण कार्यों की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉