जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए अधिकारियों को छापेमारी की कार्यवाही करने के दिए निर्देश


हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य के परिप्रेक्ष्य में जनपद के अंतर्गत घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि तथा कई स्थानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही है।

एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की रोकथाम एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाये रखना अति आवश्यक है।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तथा समस्त उप जिला अधिकारियों सहित जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये है कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के दृष्टिगत लगातार छापेमारी की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश जारी करते हुए गैस एजेन्सियों से सम्बन्धित गोदाम में स्टॉक की स्थिति, एलपीजी सिलेन्डर, सिलेंडरों के वितरण व्यवस्था में एक के पश्चात् दूसरे सिलेंडर में अन्तराल से सम्बन्धित नियमों का पालन, एलपीजी सिलेंडरो के अवैध रिफिलिंग पर कार्यवाही तथा उपभोक्ता को निर्गत गैस वितरण पासबुक में वितरण से सम्बन्धित विवरण का अंकन करने को कहा है।
उन्होने कहा कि छापेमारी की कार्यवाही के दौरान विशेष निगरानी रखते हुए अनियमितता पाये जाने की स्थिति में प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।










