जिलाधिकारी ने कहा जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं, सप्लाई चेन व स्टॉक की नियमित की जा रही चेकिंग, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

नैनीताल/ हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा है कि जनपद में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही है, गैस एवं ऑयल का स्टॉक पर्याप्त है। जिलाधिकारी ने कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा नियमित सप्लाई चेन एवं स्टॉक की निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, सहित सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्र के गैस एवं पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक का नियमित चैकिंग करें।
जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जनपद की तीनों गैस एजेंसियों भारत, एचपी एवं इंडेन गैस एजेन्सी में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा है कि कहा जिला प्रशासन द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे घबराकर गैस एजेंसियों के गोदाम पर न जाएं और न ही अनावश्यक परेशान न हों, क्योंकि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।
उन्होंने बताया विगत सप्ताह जनपद में गैस का बैकलॉग 40 हजार था वर्तमान में 25 हजार है, धीरे-धीरे जनपद में गैस की स्थिति सामान्य हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं व आम जनता सेअपील की है कि गैस गोदाम में न जाएं सभी को होम डिलीवरी दी जा रही है। उन्होंने गैस एजेन्सियों को निर्देश दिये हैं कि जिन लोगों की गैस बुकिंग पहले है उन्हें प्राथमिकता से होम डिलीवरी करायें साथ ही उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि ऑनलाइन बुकिंग अवश्य करायें।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की भी कोई कमी नहीं है प्रशासन द्वारा सप्लाई चेन एवं स्टॉक की नियमित चैकिंग की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति है, लोग दहशत में आकर या आवश्यकता से अधिक ईंधन घर में स्टोर न करें। घरों में ज्वलनशील पदार्थ जमा करना गंभीर अग्नि दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। उन्होंने लोगों से भ्रामक अफवाहों से बचने की अपील की है।









