Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने की सख्ती, नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:-  जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तस्करों के खिलाफ केवल आपराधिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई पर भी सीधा वार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के क्रम में थाना हल्द्वानी में दर्ज मुकदमा संख्या 359/2025 (धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम) में गहन जांच की गई। इस कार्रवाई की निगरानी पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी द्वारा की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मामले में अभियुक्त नारायण दत्त परगाई निवासी ग्राम कुकना थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल के खिलाफ कार्रवाई की गई। विवेचना उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा द्वारा पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में भेजा जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच के दौरान वित्तीय पहलुओं की पड़ताल में यह सामने आया कि अभियुक्त के पुत्र के नाम पर कई वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें एक Ertiga कार और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन संपत्तियों के संबंध में वैध आय का कोई संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

इसके बाद पुलिस ने इन संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए सक्षम प्राधिकारी (SAFEMA/NDPS Act, नई दिल्ली) को फ्रीजिंग ऑर्डर भेजा। 24 मार्च 2026 को जारी आदेश में Ertiga कार को अवैध रूप से अर्जित संपत्ति मानते हुए जब्ती के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अब ऐसे मामलों में तस्करों की अवैध संपत्तियों को भी चिन्हित कर जब्त किया जाएगा। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी पहल माना जा रहा है, जिससे नशा कारोबारियों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉