उत्तराखण्ड

भारी बारिश के अलर्ट के चलते बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Ad

देहरादून/चमोली:- उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।

Ad

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 12, 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Ad

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अलर्ट अवधि के दौरान किसी भी यात्री को यात्रा मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने केदारनाथ धाम यात्रा को तीन दिन के लिए स्थगित करने की पुष्टि करते हुए सभी विभागों को सतर्क और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि पर उमड़ा छोटा कैलाश में आस्था का जनसैलाब, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक, एक लाख से ऊपर से श्रद्धालु पहुंचे मंदिर, जयकारों के साथ की पूजा अर्चना

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। डेंजर जोन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर 24 घंटे जेसीबी और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं ताकि मार्ग अवरुद्ध होने पर तुरंत खोला जा सके। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं, जबकि नदी के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू, 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉