Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

भतरौजखान पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार से 10 किलो गांजा किया बरामद, दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिनांक 11/1/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान नवोदय विद्यालय चौनलिया से 400 मी0 पहले भिकियासैंण रोड पर यूके15डी-6239 स्कूटी को रोककर चेक किया गया तो स्कूटी में सवार नेपाल सिंह और दीपक के कब्जे से 10.035 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। स्कूटी को सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

दोनों मिलकर यहां से तस्करी करके गांजा मुरादाबाद ले जाने के फिराक में थे,जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था,चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।

ADVERTISEMENTS Ad

आपराधिक इतिहास-
1- नेपाल सिंह-
Fir no- 20/21 u/s 8/20/60 NDPS Act PS-सतपुली पौड़ी गढ़वाल से जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश

2-दीपक पांचाल-
थाना बहादुरगढ़ हरियाणा से लड़ाई झगडे में जेल गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1-नेपाल सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र रेवाराम निवासी काशीनगर मुरादाबाद उ0प्र0
2- दीपक पांचाल उम्र 37 वर्ष पुत्र बलवीर सिंह निवासी कालपुर सोनीपत हरियाणा
बरामदगी – 10.035 किलोग्राम गांजा

कीमत- ₹2,50,875
भतरौजखान पुलिस टीम-

• अपर उ0नि0 श्री धर्मेंद्र कुमार

• हेड कांस्टेबल श्री श्रवण सैनी

• हेड कानि0 श्री शमीम अहमद

• हेड कानि0 श्री नारायण सिंह

• कानि0 श्री आशीष कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉