Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू, 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तिथियां घोषित हो गई हैं। भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह ठीक 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय की गई। इस दौरान केदारनाथ के रावल की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

कपाट खुलने से पूर्व परंपराओं के तहत 18 अप्रैल को भैरवनाथ पूजा की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से फाटा के लिए प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी और 21 अप्रैल को भव्य स्वागत के बीच केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

भगवान विष्णु को समर्पित बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः 6:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वसंत पंचमी के दिन इसकी तिथि की विधिवत घोषणा की गई थी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो जाता है।

चारधाम यात्रा की शुरुआत परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया से होती है। इस वर्ष 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। मंदिर समिति की मौजूदगी में शुभ मुहूर्त की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

प्रशासन और मंदिर समितियां तैयारियों में जुटी

चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन और मंदिर समितियां तैयारियों में जुट गई हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं।

इस बार भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, आवास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉