Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

फर्जीवाड़े से रजिस्ट्री करके 14.75 लाख रुपए हड़पे, पीड़ित ने कराया केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  जमीन मौके पर नहीं होने के बावजूद फर्जीवाड़े से रजिस्ट्री कर एक व्यक्ति से 14.75 लाख रुपये हड़प लिए । फर्जीवाड़ा का खुलासा उस वक्त जब दाखिल खारिज के दौरान क्षेत्रीय पटवारी ने बताया कि  मौके पर जमीन उपलब्ध नहीं है। पीड़ित जमीन मालिक ने औ दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि अंजू देवी निवासी सिला, तहसील लैंसडौन जिला पौड़ी ने तहरीर में धीरज शर्मा निवासी पुष्पांजलि एंक्लेव, जीएमएस रोड, प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र रावल और प्रॉपर्टी डीलर राकेश सती को आरोपी बनाया है। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2019 में ईस्ट होप टाउन में धीरज शर्मा से जमीन खरीदी थी। आरोपी ने 15.75 लाख रुपये रजिस्ट्री कर दी। जब जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन किया गया, तो जांच में पता चला कि धीरज शर्मा के नाम पर कोई भूमि नहीं  है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

इस खुलासे के बाद अंजू देवी ने धीरज से अपने पैसे वापस मांगे। उन्हें केवल ₹1 लाख लौटाए गए। शेष ₹14.75 लाख की रकम धीरज शर्मा द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है। पीड़िता के अनुसार डील में दोनों प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल थे। फर्जीवाड़ा होने पर उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने भी कोई मदद नहीं की। अंजू देवी ने कहा कि राकेश सती ने उनसे ब्याज समेत पैसे भी देने का वादा किया था। अब तक कुछ नहीं मिला है। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉