Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

दस हजार रुपए की घूस लेते हुए सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर मांगी थी रकम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर अधिकारी ने पीड़ित से 15 हजार रुपये मांगे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बृहस्पतिवार को सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली कि अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने 15 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने अधिकारी को दस हजार रुपये देने की बात कही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान
Ad

इस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी को प्रेषित करने के एवज में दस हजार रुपये लेकर पुरोला से सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया। इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर भी उसकी संपत्ति को लेकर पूछताछ की। वहीं निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने गिरफ्तार करने वाली ट्रैप टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान, धमाकों की आवाज से लोगों में मचा हड़कंप
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉