उत्तराखण्डनैनीताल

बुजुर्गों को बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए चार दिवसीय यात्रा पर भेजा, 18 महिलाएं 15 पुरुष शामिल

Ad

नैनीताल:- दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु, द्वितीय दल चार दिवसीय यात्रा में भेजा गया।
जिसमें 18 महिलायें एवं 15 पुरूष यात्रा में सम्मलित हैं।

मंगलवार को यात्रा को पर्यटक आवास गृह सूखाताल से हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। यात्रा नैनीताल से प्रारम्भ होकर रानीखेत -कर्णप्रयाग-जोशीमठ- श्री बद्रीनाथ होकर वापस नैनीताल लौटेगी।
इस दौरान पर्यटन विकास के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, भूपेंद्र क्वीरा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉