Medical
उत्तराखण्डचमोली

आकाशीय बिजली से रेस्टोरेंट में लगी आग, अधिकांश सामान जलकर राख

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- मंडल क्षेत्र में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। घटना के समय रेस्टोरेंट बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, जड़ी-बूटी शोध संस्थान के समीप स्थित इस रेस्टोरेंट पर अपराह्न करीब तीन बजे बारिश के दौरान अचानक बिजली गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। अंदर रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

सूचना मिलते ही फायर सर्विसेज की टीम दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि यह रेस्टोरेंट स्थानीय निवासी मनीष नौटियाल का है, जिसे ऋषिकेश निवासी राजीव गुप्ता को किराए पर दिया गया था। प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली गिरने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉