उत्तराखण्डनैनीताल

यूओयू में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर: जनवरी 2026 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 27 मार्च तक किए जा सकेंगे आवेदन

Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर  आ रही है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने अकादमिक सत्र जनवरी 2026 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 मार्च 2026 कर दी है। पहले यह तिथि इससे पहले निर्धारित थी, लेकिन अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से इसे आगे बढ़ाया गया है।

Ad

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह निर्णय (यूजीसी-डीईबी) से प्राप्त दिशानिर्देशों के क्रम में लिया गया है। तिथि बढ़ाए जाने से अब इच्छुक अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

विश्वविद्यालय के प्रभारी  ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केंद्रों, क्षेत्रीय केंद्रों और संबंधित विद्या शाखाओं से भी अनुरोध किया है कि वे विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के बारे में उचित जानकारी देते हुए उनका समय से प्रवेश सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अध्ययन केंद्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों को अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष के लिए री-एडमिशन या नवीनीकरण समय रहते कराने की जानकारी देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  इंडेन गैस के गोदाम पर लगी भारी भीड़, पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, होम डिलीवरी के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई गाड़ियां

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉