Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम: प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम में ठंड का एहसास

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:-  प्रदेश में आज रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से ही कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल में आज रविवार सुबह मौसम ने अचानक रुख बदला। यहां गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर में ठंड में इजाफा हुआ जिसके चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पर्वतीय इलाकों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं।
मौसम विभाग ने  उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉