Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने अतिक्रमण के नाम पर हो रही कार्रवाई पर जताई आपत्ति, कहा “एक भी घर टूटने नहीं दूंगा”

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने अतिक्रमण के नाम पर हो रही कार्रवाई पर फिर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दूंगा और एक भी मकान टूटने नहीं दूंगा।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज आवास विकास स्थित पंचेश्वर मंदिर परिसर में प्रशासन के लगाए गए आपत्ति कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय निवासियों को भेजे जा रहे नोटिसों पर गहरा रोष व्यक्त किया और कैंप में अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रशासन  गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को लगातार निशाना बना रहा है। ।उन्होंने कहा कि इससे पूर्व वे सुभाष नगर में आयोजित आपत्ति कैंप में पहुँचे थे और वहाँ भी उन्होंने दर्जनों आपत्तियाँ प्रशासन के समक्ष रखी थीं। उन्होंने अधिकारियों से इन आपत्तियों का स्पष्ट और लिखित उत्तर माँगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला।
विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासनिक अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि हल्द्वानी की जमीनी हकीकत जाने बिना कोई भी बाहरी अधिकारी यहाँ अपनी सनक नहीं थोप सकता। उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह एकतरफा रवैया  किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, मैंने इन गलियों में अपना बचपन बिताया है, यहाँ की हर गली, हर परिवार से मेरा गहरा नाता है। मैं किसी भी सूरत में एक भी गरीब का आशियाना उजड़ने नहीं दूँगा। प्रशासन चाहे जितनी कोशिश कर ले, मैं जनता के साथ खड़ा हूँ और लगातार खड़ा रहूँगा।”

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता के हितों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लानी होगी और पहले सभी आपत्तियों का निस्तारण करना होगा, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉