Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन विधायकों से मंत्री बनाने के नाम पर की थी रुपए की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के राजनीति में हलचल मचाने वाले साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे के नाम पर उत्तराखंड के तीन विधायकों से मंत्री बनाने के नाम पर  रुपये की मांग करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस रुद्रपुर और हरिद्वार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के मुताबिक, बीते दिनों उत्तराखंड के रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, हरिद्वार के रानीपुर विधायक आदेश चौहान और नैनीताल विधायक सरिता आर्या को एक कॉल आया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

कॉलर ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा बताते हुए मंत्री बनाने के नाम पर तीनों से रुपये की डिमांड की थी। मामले में तीनों विधायकों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में 18 फरवरी को पुलिस ने रुद्रपुर और हरिद्वार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी सपेरा बस्ती घरोली थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली निवासी गौरव नाथ फरार चल रहा था।
रविवार रात रुद्रपुर एसओजी और कोतवाली पुलिस ने आरोपी गौरव नाथ को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 26 जनवरी को उसने दोस्त उवैश और प्रियांशु के साथ मिलकर विधायकों को कॉल कर रुपये मांगने की योजना बनाई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉