Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधनचौड़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: दूसरे दिन भी 318 मरीज का पंजीकरण, ग्रामीणों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से मिली राहत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रदेश के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत नैनीताल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधन चौड़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण के साथ कुल 318 मरीजों का पंजीकरण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा जनरल ओपीडी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार और परामर्श दिया। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

शिविर का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघा जोशी ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ लाभार्थियों से बातचीत की और स्वास्थ्य कर्मियों को सभी सेवाएं व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर के दौरान 135 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच, 155 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 96 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 105 एक्स-रे, 35 एलएफटी, 40 आरएफटी, 35 ओरल कैंसर स्क्रीनिंग तथा 7 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 165 लाभार्थियों की आभा आईडी भी बनाई गई और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

शिविर में डॉ. विकास भट्ट, डॉ. प्रभात, डॉ. शालू, डॉ. प्रिया सिन्हा, डॉ. सौम्य प्रकाश सहित चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य  इलाज उपलब्ध कराने के अलावा समय रहते बीमारियों की पहचान कर लोगों को उनके घर के निकट विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉