Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, क्लीनिकों का किया औचक निरीक्षण, दस्तावेजों में मिली खामियां, नोटिस जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी: मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचसी पंत के निर्देश पर जनपद में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत हल्द्वानी और नैनीताल में विभिन्न क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें हल्द्वानी के दो प्रमुख डेंटल क्लीनिक सिटी डेंटल क्लीनिक और सूर्या डेंटल क्लीनिक के पास आवश्यक प्रपत्रों की कमी पाई गई, जिसके बाद संबंधित क्लीनिकों को नोटिस जारी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सिटी डेंटल क्लीनिक से दवाइयों के सैंपल भी लिए गए, और टीम ने निर्देश दिए कि जब तक क्लीनिक के सभी आवश्यक दस्तावेज़ पूरी तरह से जांचे नहीं जाते, तब तक सिटी डेंटल क्लीनिक को बंद रखा जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

इस अभियान में डॉ. रजत भट्ट (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. राहुल लसपाल (वरिष्ठ चिकित्साधिकारी), मीनाक्षी बिष्ट (वरिष्ठ औषधि निरीक्षक), डॉ. एम.एस. गुंज्याल (जिला आयुर्वेदिक अधिकारी) और डॉ. योगेंद्र सिंह सहित चिकित्सा टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।
इधर, नैनीताल में भी डॉ. गणेश धर्मशतु (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) के नेतृत्व में ओम फिजियोथेरेपी, हिमानी आयुर्वेदिक क्लीनिक, आशा डेंटल क्लीनिक और इंद्रा फार्मेसी तल्लीताल का निरीक्षण किया गया, जिनमें भी दस्तावेज़ों की कमी पाई गई और नोटिस जारी किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत अगले 10 दिनों तक जिलेभर में  निरीक्षण की कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉