Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पहले भी कई लोगों को बना चुका है अपना शिकार, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीरूमदारा निवासी एक युवक पर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर रकम ऐंठने का आरोप लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार आरके पुरम पीरूमदारा निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात गांव के ही जीवन सिंह पुत्र भगवत सिंह से हुई थी। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली लोगों और विधायकों से करीबी संबंध रखने वाला बताते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने उसे अलग-अलग तारीखों में रुपये देने शुरू कर दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

पीड़ित के मुताबिक 14 जनवरी से 4 फरवरी के बीच आरोपी ने उससे कुल तीन लाख 80 हजार रुपये ले लिए। लंबे समय तक आरोपी नौकरी लगाने का भरोसा देता रहा, लेकिन जब काफी समय बीत गया और कोई नियुक्ति नहीं हुई तो पीड़ित को शक हुआ। उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे।

आरोप है कि जीवन सिंह ने 20 अप्रैल तक पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह घर से फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी केवल एक व्यक्ति से ही नहीं, बल्कि रामनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत कई क्षेत्रों के 10 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। बताया जा रहा है कि वह नौकरी दिलाने, पैसे दोगुना करने और ऊंचे संपर्कों का हवाला देकर लोगों से रकम लेता था।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी को ऑनलाइन जुआ खेलने की लत थी। आशंका जताई जा रही है कि लोगों से ठगी कर जुटाई गई रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए में किया गया। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और लेनदेन की भी जांच कर रही है।

सीओ रामनगर सुमित पांडेय ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने अभी तक कितने लोगों से ठगी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉