उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर की सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान, जाम से निजात के लिए पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश

Ad

हल्द्वानी:- आज मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, पेयजल, रोडवेज स्टेशन पर अनावश्यक बसों के खडा होने आदि जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही की।

Ad

हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया।

Ad

पुरानी फर्म के आधार पर विभिन्न कंपनियों को पंजीकृत कर उसके आधार पर भू काननू का उल्लंघन कर फर्जी तरीके से भूमि क्रय करते हुए भूमि दस्तावेजों के आधार पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाने के मामले पर आयुक्त ने इस प्रकरण पर जांच करते हुए खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा एवं कालूसिद्ध मन्दिर के आसपास बसों एवं ठेला-रेहडी खड़े होने के कारण जाम की समस्या के संबंध में प्राप्त शिकायत पर जाम से निजात हेतु पुलिस महकमे को कार्यवाही के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर तैयारियां तेज, भवन निर्माण के लिए स्वीकृत भूमि का मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण

जनसुनवाई में मुख्यतयाः शिकायत काशीपुर से आई, जिसमें लोगों द्वारा पुरानी फर्म के आधार पर 5 नई कम्पनियां बनाकर एवं भू-कानून का उल्लंघन कर विभिन्न स्थानों पर भूमि क्रय करने व भूमि के दस्तावेजों के आधार पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत को आयुक्त ने गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी को शीघ्र जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा इस प्रकार का कृत्य कतई स्वीकार नही किया जायेगा जो भी इसमें संलिप्त होगा उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

जनसुनवाई में लोगों द्वारा शिकायत की गई कि हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा के बाहर निजी एवं रोडवेज की बसें खडी कर सवारियों को गन्तव्य स्थानों के बिठाया जाता है जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति होती है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि रोडवेज बस स्टेशन के बाहर मुख्य मार्ग पर कोई भी रोडवेज एवं निजी बसों द्वारा यात्रियों का नहीं बिठाया जायेगा। इसके लिए पुलिस महकमा नियमित चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें साथ ही कालूसिद्ध मन्दिर के आसपास ठेला एवं रेहडी लगने से मुख्य मार्ग पर जाम लगने से लोगों के आवागमन में असुविधा होती है जिस पर आयुक्त ने शीघ्र ठेला व रेहडी हटवाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के दिए सुझाव

जनसुनवाई में संजय नेगी रामनगर द्वारा मालधनचौड क्षेत्र में लोनिवि द्वारा सडक मार्ग में कराये जा रहे इंटरलाकिंग टाइल्स कार्य की गुणवत्ता की शिकायत की गई। जिस पर आयुक्त ने तत्काल अधिशासी अभियंता लोनिवि को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में बनभूलपुरा क्षेत्र के निवासियों ने इन्द्रानगर, किदवई नगर, उजाला नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के पार्षदों द्वारा नालियों में जाली लगवाने, स्ट्रीट लाईट, पेयजल, विद्युत आदि की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर आयुक्त ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये।

जनसुनवाई में गांधीनगर क्षेत्र के लोगों द्वारा गांधीनगर में पैदल मार्ग व ड्रेनेज सिस्टम, काठगोदाम क्षेत्र में भूमि विवाद व सरकारी भूमि में अतिक्रमण के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर आयुक्त ने राजस्व विभाग को मौके पर सरकारी भूमि चिह्नित करते हुए तत्काल सीमांकन आदि करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉