Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंडी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने हल्द्वानी मंडी समिति का किया निरीक्षण, ओवरलोडिंग वाहनों पर की चालानी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। मण्डी परिषद अध्यक्ष डॉ.अनिल कपूर डब्बू एवं महाप्रबन्धक प्रशासन निर्मला बिष्ट ने संयुक्त रूप से उप महाप्रबन्धक तकनीकी निर्माण खण्ड हल्द्वानी एवं मण्डी समिति हल्द्वानी का औचक निरीक्षक किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान उप महाप्रबन्धक तकनीकी निर्माण खण्ड हल्द्वानी कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये। जिस पर अध्यक्ष मण्डी समिति डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जीएम प्रशासन को दिये। उन्होंने कहा अगर भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही पाई जाती है सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके उपरान्त उन्होंने मण्डी समिति हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। जिसमें ओवर लोडिंग वाहनों की चालानी कार्यवाही भी की गई। उन्होंने कहा जो भी वाहन मण्डी परिसर के अन्दर गुजरेगे उन्हें अपना रसीद दिखाना अनिवार्य होगा। डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि किसी भी प्रकार की टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वह ईमानदारी से राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए टैक्स जमा करेंगे तो उससे किसानो और मंडी के जुड़े हुए वर्गों का समुचित विकास हो सकेगा और उत्तराखंड के दूर दराज किसानों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि भविष्य में अगर कोई बिना टैक्स का माल पकड़ा गया तो अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन इसी प्रकार टैक्स चोरों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात बाइक टोंस नदी में जा गिरी, तेज बहाव में एक व्यक्ति लापता, दूसरे को एसडीआरएफ और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू, लापता की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉