Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: 16 से 19 जनवरी के बीच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-   इस सीजन बारिश और बर्फबारी न होने से सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 से 19 जनवरी के बीच प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों में ठंड और बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

उधर, सूखी ठंड का सबसे ज्यादा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। नमी की कमी के चलते रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से कोहरे और ठंड को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉