Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हजारों की भीड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी शहर में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरोध में आज हजारों की भीड़ ने जोरदार प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (रजि.) के नेतृत्व में आयोजित यह प्रदर्शन एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान से शुरू होकर पंडित दीनदयाल चौक तिकोनिया तक पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में लोगों ने बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदायों के खिलाफ हो रहे हमलों, जबरन धर्मांतरण, सांस्कृतिक धरोहरों के विनाश और धार्मिक स्थलों पर बढ़ती हिंसा पर गहरी चिंता जताई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

ज्ञापन में कहा गया कि कट्टरपंथियों द्वारा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा, अपहरण और शिक्षा से वंचित करने जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यह न केवल बांग्लादेश के संवैधानिक अधिकारों बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का भी उल्लंघन है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉