उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस विभाग में किए दो दर्जन से अधिक तबादले, नैनीताल के हेमचंद्र पंत और उमेश मलिक बनाए गए भवाली के कोतवाल

Ad

हल्द्वानी।  नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने देर रात भवाली और नैनीताल के कोतवाल समेत कई उपनिरीक्षकों स्थानांतरण किए हैं। अब उमेश मलिक फिर भवाली के नए कोतवाल बनाए गए हैं, हेम चंद्र पंत नैनीताल के कोतवाल होंगे। इस सूची में लगभग दो दर्जन से अधिक उप निरीक्षक स्थानांतरित किए गए हैं।

Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। नए तबादलों के बाद निरीक्षक उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल से प्रभारी निरीक्षक भवाली, निरीक्षक हेम चंद्र पंत प्रभारी साईबर सैल से प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, उप निरीक्षक मनोज सिंह नयाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना रामनगर से प्रभारी चौकी मंडी, उप निरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना रामनगर, उपनिरीक्षक अनिल कुमार प्रभारी चौकी देखरेख थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव, उपनिरीक्षक गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ से थाना हल्द्वानी, उपनिरीक्षक शंकर नयाल थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी हल्दूचौड़, उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी टीपी नगर, भूपेंद्र सिंह मेहता प्रभारी चौकी मंगोली से प्रभारी चौकी मेडिकल बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्रवाई: उद्यान निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार,
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉