Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ADVERTISEMENTS Ad

किच्छा:-  हाईवे पर तेज रफ्तार डंपरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिवस देर रात रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रामपुर (उत्तर प्रदेश) के ग्राम लखीमपुर निवासी 62 वर्षीय हसीन अहमद और उनके साथी 61 वर्षीय मोहन स्वरूप पंतनगर के फूलबाग में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

घटना के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहन स्वरूप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हसीन अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गुरुवार देर शाम परिजन दोनों शवों को लेकर अपने गांव रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग शादी से पहले आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पंतनगर आए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद ग्राम लखीमपुर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉