उत्तराखण्डनैनीताल

जिम्मेदारों की लापरवाही ने ली मासूम की जान: खुले गड्ढे से बचने की कोशिश में बाइक हुई अनियंत्रित, 13 वर्षीय किशोर की मौत

Ad

हल्द्वानीः-  एक बार फिर  सड़कों पर हो रहे गडढों के चलते और जिम्मेदारों की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। नहर कवरिंग रोड पर खुले गड्ढों से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हुई और 13 वर्षीय किशोर मिक्सर ट्रक के नीचे कुचल गया। यह हादसा सिस्टम की घोर लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है।

Ad

बीती शाम मुखानी चौराहे से पनचक्की की ओर दो भाई जा रहे थे अचानक इस लापरवाही का शिकार हो गए। बरेली निवासी गौरीलाल का बड़ा बेटा ललित बाइक चला रहा था और पीछे 13 वर्षीय अर्जुन सिलेंडर पकड़े बैठा था। जैसे ही दोनों जगदंबा नगर स्थित मंदिर के पास पहुंचे, सड़क पर निर्माण संस्था द्वारा खोदे गए गड्ढे   से बचने के लिए बाइक चालक ने कट मारा और पल भर में बाइक फिसल गई।

अनियंत्रित बाइक से उछलकर अर्जुन सीधे मिक्सर ट्रक के नीचे जा गिरा। ट्रक ने उसे बेरहमी से कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बड़ा भाई घायल अवस्था में सड़क पर तड़पता रहा।

मासूम की मौत के बाद सड़क पर जाम लग गया और इलाके में आक्रोश फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि शहर में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को मौत का जाल बना दिया गया है। जगह-जगह खुले गड्ढे हैं, न कोई संकेतक, न बैरिकेडिंग लगाए गए हैं क्या गड्ढे लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: केदारनाथ धाम के 21 अप्रैल से हेली सेवा शटल शुरू करने की तैयारी, टिकटों की बिक्री 10 से 12 अप्रैल के बीच होगी शुरू

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की बात कही है, लेकिन सवाल यह उठता है कि कि इस मासूम की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है?  आखिर कब तक इस तरह से हादसे होते रहेंगे और लोग जान गवांते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉