उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, शराब की दुकानों और एफएल-2 लाइसेंस का किया निरीक्षण, मदिरा के नमूने भेजे प्रयोगशाला

Ad

हल्द्वानीः- नैनीताल जिले में अवैध मदिरा पर नियंत्रण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने व्यापक प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान चलाया।

Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मदिरा दुकानों के साथ-साथ हल्द्वानी स्थित एफ. एल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का औचक निरीक्षण किया गया।

Ad

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न मदिरा ब्रांड्स की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री प्रक्रिया तथा अभिलेखों की गहन जांच की और मौके पर मौजूद स्टॉक का दस्तावेजों से मिलान किया।

यह भी पढ़ें 👉  वारदात: पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने की भाई की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में, पूर्व में भी काट चुका है सजा, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी दुकानें आबकारी अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हों तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार उत्पाद उपलब्ध कराया जा रहा हो। गुणवत्ता परीक्षण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न मदिरा ब्रांड्स के नमूने विधिवत रूप से एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्त कार्रवाई: पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई और संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण और अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध मदिरा के विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मदिरा उपलब्ध कराई जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉