Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, 34 गंभीर रूप से घायल, झूलाघाट सीमा के पास बैतड़ी में देर रात हुआ हादसा

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ः- भारत-नेपाल सीमा के पास नेपाल झूलाघाट कस्बे के पार नेपाल के बैतड़ी जिले में बीते दिवस गुरुवार को देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, बस बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका-7 भवने रास्ते में पुरचुंणी के बड़गांव मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों, नेपाल एपीएफ और पुलिस (प्रहरी) की टीम ने रात के अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू के मुताबिक, 6 बारातियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। पांच लोगों  ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायल बारातियों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में जारी है, जबकि गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में जान गंवाने वालों में केशव राज जोशी (40), अशोक राज जोशी (13), बसंत राज जोशी, बिष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17), दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46) सहित अन्य शामिल हैं, जो अधिकतर बजांग जिले के विभिन्न गांव पालिकाओं के निवासी थे।

इसके अलावा मोहन देव भट्ट (60) बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी, केशव भट्ट (27) बजांग केदारस्यु गांव पालिका निवासी, बसंत राज रतला (40) निवासी बजांग जय पृथ्वी नगर पालिका, पुष्पा अवस्थी (40) निवासी बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका, सुशील जोशी बैतडी पुरचूणीं नगरपालिका निवासी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

बस चालक विरेंद्र बुढा (निवासी कंचनपुर, भीमदत्त नगरपालिका-7) हादसे में सामान्य रूप से घायल हुआ है। उसे पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।

हादसे का कारण बस की ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। आशंका है कि अधिक सवारियों के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

सीमा पार हुए इस दर्दनाक हादसे से दोनों ओर के क्षेत्रों में शोक की लहर है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और कई परिवारों ने अपनों को खो दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉