उत्तराखण्डनैनीताल
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने अतिक्रमण को किया ध्वस्त, कल भी जारी रहेगा अभियान

नैनीताल:- विगत दिनों कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के क्रम में गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कल शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
ADVERTISEMENTS











