Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चार दिवसीय 24 वां शरदोत्सव मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। पारंपरिक चार दिवसीय 24वां शरदोत्सव मेला जो विकास सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्तरांचली व फिल्म स्टार नाइट का शुभारंभ मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू , राज्य मंत्री दिनेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के एडवोकेट जनरल मनोज गोरकेला ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। कुमाऊं सांस्कृतिक समिति खुरपाताल नैनीताल के विनोद कुमार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उत्तरांचल की प्रसिद्ध नृत्यांगना हर्षित को होली द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया बॉलीवुड सिंगर सुनीता कपूर एवं तार किशोर ने मिमिक्री के साथ आकर्षक की प्रस्तुत किए। लोक गायिका हंस देवी, कृष्ण कुमार, जगदीश उपाध्याय ने उत्तरांचल लोकगीत प्रस्तुत किए। दिया मेहता, रेनू मेहता, अंजलि धामी, हर्षिता रावत, आदि कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता निर्देशक विक्की योगी ने कहा कि 6 नवंबर तक चार दिवसीय शरदोत्सव मेला हल्द्वानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे।
योगी ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को जीवन्त रूप देने संस्कृति पर्यटन फिल्म का प्रचार प्रसार करने वह स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्यों को लेकर मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा विगत 23 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन के सहयोग से सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के उत्पादन की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। बॉलीवुड के चिर परिचित कलाकार शरदोत्सव मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। समिति में संरक्षक जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, कार्यकारी अध्यक्ष ह्रदेश कुमार, प्रभारी स्वागत समिति माही, महिमा नंदा, संयोजक जीएस रावत, कौस्तुभ चंदोला, संयम मल्होत्रा, दीपक कुमार, गिरीश चंदोला, लक्ष्मी फुलारा, सरोज बिष्ट, आशा रावत, सचिन टम्टा, कृष्ण कुमार, पूर्व प्रधान महेश जोशी आदि पदाधिकारी हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि कार्यक्रम में पधार कर कलाकारों का मनोबल बढ़ाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉