उत्तराखण्डनैनीताल

नकली सोना बैंकों में रखकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस और एसओजी ने मिलकर गिरफ्तार किए दो आरोपी

Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने नकली सोना बैंकों में गिरवी रखकर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज इसका खुलासा करते हुए बताया कि जनपद नैनीताल में वर्ष 2024-2025 में थाना हल्द्वानी, वनभूलपुरा व मुखानी क्षेत्र स्थित बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक में कुछ लोगों ने सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया गया, लेकिन बैंक आडिट के दौरान बंधक रखे गये आभूषण नकली पाये गये। बैंक की ओर से उक्त थानों मुकदमें दर्ज कराये गये। इन्ही मुकदमों के परिपेक्ष्य में एसएसपी ने प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी को थाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर इस प्रकार के गैंग के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 28 मई को राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क नैनीताल रोड से अभियुक्त अभिषेक सिंह नेगी व पवन सिंह फर्सवाण के कब्जे से 06 अदद वजन करीब 111 ग्राम नकली सोने की व कूट रचित होलोग्राम अंकित चूड़ियां बरामद की गई। जिनके परीक्षण पर चूड़ियों के नकली होने की पुष्टि हुयी। इस सम्बन्ध में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके गिरोह में एक व्यक्ति अल्मोड़ा का व कुछ लोग दिल्ली के शामिल हैं यह नकली सोना दिल्ली से बहुत कम दाम में आता है जिस पर होलमार्क हम लोग लगवा लेते हैं जिससे कि इस सोने के असली होने की पहचान बैंक वाले भी नहीं कर पाते हैं और हम लोग इस नकली सोने को ऐसे बैंकों में गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले लेते है, जो कि सोने की ज्यादा जाँच नहीं करते हैं और जब गोल्ड लोन से पैसा मिलता है तो उसे हम आपस में बराबर-बराबर बांट लेते है। अभियुक्त अखिलेश सिंह नेगी पर अलग- अलग बैंकों से लगभग 60-70 लाख रुपये के प्रापर्टी लोन, व्हीकल लोन व गोल्ड लोन लिये जाने की बात प्रकाश में आयी है जिसकी विस्तृत जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश सिंह नेगी तर्फ अक्कू पुत्र केसर सिंह निवासी ग्राम बसौली पोस्ट भैसोली थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा उम्र 37 वर्ष व पवन सिह फर्सवाण पुत्र दरवान सिंह फर्सवाण निवासी ग्राम व पोस्ट लीली थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष है। अल्मोड़ा व दिल्ली के कुछ लोग भी इसमें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम ने की बड़ी कार्रवाई: उद्यान निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार,

पूर्व में फर्जी गोल्ड लोन के थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा और मुखानी में जो 06 मुकदमें दर्ज हुये हैं और उनमें जो अभियुक्त नामजद है। उनमें से अजहर वारसी, जोया अहमद, तरुण भारद्वाज, हरजिन्दर नरुला व मोहम्मद फिरोज उक्त सभी मुकदमों में शामिल/नामजद हैं उनकी जाँच भी इस मुकदमें में गिरफ्तार अभियुक्तों से की जा रही है। इसमें यह भी जांच की जा रही है कि इन फर्जी गोल्ड लोन के मामलों में बैंक द्वारा सोने को क्वालिटी जांचने की किस प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाई गई है या इसमें  किसी बैंक कर्मी की संलिप्तता रही है।

पुलिस टीम में राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, उप निरीक्षक संजीत राठौड़ एसओजी प्रभारी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार चीकी प्रभारी भोटियापढ़ाव, उपनिरीक्षक फिरोज आलम साईबर क्राइम सैल, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव एसओजी, कांस्टेबल चन्दन नेगी एसओजी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट एसओजी, कांस्टेबल अरविन्द सिंह नयाल हल्द्वानी, कांस्टेबल राजेश विष्ट, कांस्टेबल अरविन्द बिष्ट एसओजी शामिल थे।

गिरफ्तारी टीम को एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉