Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

ओएनजीसी संविदा कर्मी समेत दो लोगों को स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद स्मैक की कीमत लगभग 10 लाख रुपए

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। ओएनजीसी के संविदा कर्मी समेत दो लोगों 32 ग्राम स्मैक के साथ राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

राजपुर के थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि बीते दिवस राजपुर क्षेत्र में विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहन और संदिग्ध लोगों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक स्कूटर पर सवार दो लोग शहर के विभिन्न इलाकों में स्मैक की तस्करी के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने चैकिंग करते हुए आईटी पार्क गेट धोरण रोड से एक स्कूटी पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 32 ग्राम स्मैक बरामद हुई।आरोपियों की पहचान पुष्पित शुक्ला पुत्र ओमप्रकाश शुक्ला निवासी बादशाहपुर जौनपुर यूपी और नीरज सिंह पुत्र सोमराज सिंह निवासी कटकोट थाना रानीपोखरी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि नीरज ओएनजीसी में संविदा पर काम करता है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो काफी समय से देहरादून में स्मैक तस्करी का काम कर रहे हैं और मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार आदि जगहों से स्मैक खरीदकर लाते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग किशोरी को भगा कर ले जाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉