Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने बनभूलपुरा में चलाया सत्यापन अभियान, 1050 लोगों का किया सत्यापन, अनियमितता पाने पर 41 लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्धों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्देशानुसार आज पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र  के मार्गदर्शन सीओ लालकुँआ दीपशिखा अग्रवाल एवं सुमित पाण्डे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव  हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार बनभूलपुरा, थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा  काठगोदाम, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस की अलग–अलग टीमों द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों,  पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी/आईआरबी के साथ संयुक्त रुप से सत्यापन अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सत्यापन अभियान में लगभग 1050 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ/ सत्यापन कार्यवाही  के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 17 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पु०अधि० के अन्तर्गत  कार्यवाही की गई जिसमें 17 कोर्ट के चालान संयोजन शुल्क रु. 1,70,000 रू जुर्माना किया गया साथ ही अनियमित्ता पाये जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 24 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 6,000 रु0 जुर्माना किया गया। अभियान में (कुल 41 चालान संयोजन शुल्क रु0 1,76,000) जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में किरायेदार के रुप में निवास कर रहे बाहरी लोगों एवं सम्बन्धित मकान मालिकों को भी किरायेदारों का अतिशीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गयी।  सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा, आम नागरिकों से भी सत्यापन अभियान में सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉