Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 हेतु शहर हल्द्वानी का यातायात/डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था, कल 27 सितंबर को समय प्रातः 9 बजे से मतगणना समाप्ति तक

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कल होने वाले छात्रसंघ चुनाव/मतगणना के दौरान समस्त प्रकार के (छोटे, बड़े) माल वाहन/अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र नैनीताल रोड में प्रवेश नहीं करेंगे। आवागमन के दौरान बाईपास मार्गो का प्रयोग करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

●तिकोनिया से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन भोटियापडाव चौकी के सामने से डायवर्ट होकर रोड के दाहिने भाग से होकर जायेंगे व काठगोदाम की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन सीधे अपनी लाइन में चलते रहेंगे। काठगोदाम से तिकोनिया की ओर आने वाले वाहन व तिकोनिया से काठगोदाम को जाने वाले वाहन भोटिया पड़ाव चौकी से महारानी होटल तक एक की रोड में चलेंगे। आवश्यकता पड़ने पर नैनीताल रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट कर पंचक्की की ओर व आवास विकास तिराहा से डायवर्ट कर ठंडी सड़क होते हुए तिकोनिया चौराहा की और भेजा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

●पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली रोडवेज/निजी बसें सीधे अपने रूट में चलते हुए तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन तक आ सकेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज / निजी बसें भोटिया पड़ाव चौकी से डायवर्ट होकर महारानी होटल तिराहा तक रोड के दाहिने भाग से होकर जायेंगी व महारानी होटल से नैनीताल रोड को अपनी लाईन में चलेंगी।

●महिला डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान अटल रोड से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन अटल मार्ग शिव मंदिर/कलावती चौराहा से डायवर्ट होकर नगर निगम रोड / नहर कवरिंग रोड होते हुए पानी की टंकी से दोनहरिया होते हुए पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगे।

●दोनहरिया तिराहा / पानी की टंकी तिराहा/तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग

पार्किंग व्यवस्था

छात्र संघ चुनाव व मतगणना ड्यूटी में सम्मिलित होने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों, पत्रकार बंधुओं के वाहन एम०बी० इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क किये जायेंगे।
| छात्रसंघ चुनाव में मतदान करने वाले अभियार्थियों द्वारा अपने निजी वाहन ठंडी सड़क में पार्क किये जायेंगे।

महिला डिग्री कॉलेज छात्र संघ चुनाव /मतगणना ड्यूटी में सम्मिलित होने वाले समस्त अधिकारी / कर्मचारीगणों के वाहन महिला डिग्री कॉलेज के बाई ओर रोड के किनारे पार्क किये जायेंगे।

जीरो जोन / बैरियर ड्यूटी

डिग्री कॉलेज के सामने का क्षेत्र (मुख्य मार्ग के बायीं ओर का भाग) भोटिया पड़ाव चौकी के सामने से महारानी होटल तिराहा तक।

डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

कलावती तिराहा (अटल रोड) से कुल्यालपुरा चौराहा तक समस्त दुपहिया / चौपहिया वाहनों हेतु जीरो जोन रहेगा। केवल चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी के वाहन आवागमन कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉