Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टूरिस्ट बनकर गांजा तस्करी कर रहे तीन शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ाः- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में कोतवाली रानीखेत और एसओजी की संयुक्त टीम ने टूरिस्ट बनकर गांजा तस्करी कर रहे तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 66.288 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 16.57 लाख रुपये बताई जा रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी एवं एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अशोक द्वार के पास चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुंडई औरा कार को रोका गया। कार में सवार तीन युवकों ने खुद को पर्यटक बताते हुए ट्रॉली बैग में सामान होने की बात कही, लेकिन संदेह होने पर जब तलाशी ली गई तो बैगों में कपड़ों की जगह भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री डॉक्टर ललित पांडे का रविवार को निधन,सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर
Ad

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सराईखेत क्षेत्र से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद की ओर जा रहे थे, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad

इस मामले में कोतवाली रानीखेत में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क, इसके स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाश (25 वर्ष) निवासी काशीपुर खरमासी, अनमोल सिंह (25 वर्ष) निवासी रामनगर रोड, रम्पुरा काशीपुर और जसपाल सिंह (23 वर्ष) निवासी प्रतापपुर नंबर सात, थाना नानकमत्ता, तीनों जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और होमगार्ड मनोज सिंह करायत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉