Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पांच शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी, हवाई सेवाओं का विस्तार होने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ADVERTISEMENTS Ad

जॉलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट से पांच शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हवाई सेवाओं का विस्तार होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भोपाल, पटना, पंतनगर से मुंबई, कोलकाता, चेन्नई के लिए हवाई सेवा संचालित करने के लिए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। प्रदेश में पर्यटन के साथ ही औद्योगिक निवेश के मकसद से निवेशक उत्तराखंड आते हैं। लेकिन, अभी तक मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल के लिए सीधी हवाई सेवा नहीं है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार अब नए शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया, पांच शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉