Medical
क्राइम/दुर्घटनाराष्ट्रीय

कानपुर में ट्रेनी नर्स से रेप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

कानपुर में कोलकाता दुष्कर्म कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां के कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक पर नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सोमवार सुबह थाने पहुंची नर्सिंग छात्रा ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी। देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सचेंडी थानाक्षेत्र की 22 वर्षीय युवती एक नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। इसके साथ ही वह पिछले कुछ दिनों से वह नेपाली मंदिर के पास एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसकी अस्पताल में नाइट शिफ्ट थी। सुबह चार बजे उसे नींद की झपकियां आने लगीं तो वह अस्पताल के रेस्ट रूम में जाकर लेट गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोप है कि इसी बीच शिवराजपुर के सकरेज निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज उर्फ सीटू दबे पांव रेस्ट रूम पहुंचा।
इसके बाद इम्तियाज ने रेस्ट रूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब युवती ने विरोध किया तो इम्तियाज ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मुंह में कॉटन ठूंस कर दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह जब अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचा तो युवती ने घटना की जानकारी अपने सहकर्मियों को दी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉