उत्तराखण्डनैनीताल

ईमानदारी आज भी जिंदा है, यह साबित कर दिखाया रवि नगरकोटी ने, 15 ग्राम की सोने की चेन लौटाकर पेश की मिसाल

Ad

भीमताल:- सच्चाई और ईमानदारी की मिसालें हमेशा ही दी जाती हैं, ऐसी ही एक मिसाल पेश करके रवि सिंह नगरकोटी ने साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है।

Ad

भीमताल में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत सुनील कुमार चन्याल ने बताया कि दिसंबर माह में वह किसी कार्य से ओखलकांडा विकासखंड में कनिष्ठ सहायक रवि नगरकोटी के घर गए थे, और देर हो जाने के कारण रात्रि में उनके घर में ही रुक गए। अगले दिन सवेरे जब अपने घर हल्द्वानी पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मेरी सोने की चेन कहीं गिर गई है, जिसका वजन लगभग 15 ग्राम था।

सुनील कुमार ने बताया कि लगभग तीन माह बाद  20 फरवरी को विकासखंड परिवार के कनिष्ठ सहायक रवि सिंह नगरकोटी को मेरी चेन उनके घर में कहीं बिस्तर के कोने में  फंसी हुई मिली, उन्होंने तुरंत रात को 10:30 पर मुझे कॉल कर बताया कि आपकी चेन मिल गयी है। और उन्होंने  हल्द्वानी आकर मेरी चेन मुझे लौटायी ।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदार दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर, टिकटों की बुकिंग आज शनिवार शाम 6 बजे से शुरू

रवि नगरकोटी की इस ईमानदारी के लिए सुनील चन्याल ने उनका दिल से धन्यवाद किया, और कहा कि उन्होंने ईमानदारी की एक मिसाल कायम की है और मैं आजीवन इनका आभारी रहूँगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉