उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: सड़क पार कर रहे कारोबारी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Ad

हल्द्वानी:- सड़क दुर्घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं एक दर्दनाक सड़क हादसे में कारोबारी नरेश चंद्र तिवारी की मौत हो गई। घटना नवाबी रोड चौराहे के पास की बताई जा रही है, जहां वह सड़क पार कर रहे थे कारोबारी को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार  ई-रिक्शा तेज गति से आता है और सड़क पार कर रहे नरेश चंद्र तिवारी को जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी मीना पांडे हल्द्वानी एलआईयू सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नरेश तिवारी मूल रूप से भवाली के रहने वाले थे। वह हल्द्वानी पीलीकोठी में रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव, संयुक्त सचिव और अभियंता रहे मौजूद

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉