Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाचमोली

सड़क हादसा: अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

थराली में भीषण सड़क हादसा हो गया। कुलसारी–आलकोट–माल बजवाड़–मोटर मार्ग पर हुए एक अल्टो कार यूके 11 टीए 3880 दोपहर करीब 2:30 बजे किसी सवारी को छोड़ने नोणा गांव गई थी. ढालू और नोणा गांव के पास ऑल्टो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ घायल व्यक्तियों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों शवों का रेस्क्यू किया गया है। दुर्घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया सड़क हादसे में वाहन चालक दर्शन राम उम्र 54 पुत्र लूती राम निवासी पासतोली एवं दिनेश चंद्र जोशी उम्र 62 पुत्र बलराम जोशी की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉