Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

सड़क हादसा: चलती बोलेरो पर पहाड़ से गिरा बोल्डर, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल:-  कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती बोलेरो पर पहाड़ से विशाल बोल्डर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व एसडीआरएफ ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब तीन बजे सतपुली-मल्ली मार्ग पर हुआ। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर टूटकर नीचे आ गिरा। उसी समय गाजियाबाद नंबर की बोलेरो गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही थी। बोल्डर सीधे वाहन पर गिरने से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

हादसे में चालक के बगल में बैठे श्रीकांत (45), निवासी केरल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत दो अन्य लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहन में फंसे एक घायल को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन से बोलेरो को काटना पड़ा, जिसके बाद उसे सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

घायलों की पहचान सरनजीत (61), निवासी दिल्ली और उदय, निवासी बंगाल (वर्तमान में दिल्ली) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और किसी कार्य से उत्तराखंड आए हुए थे।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉