Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS Ad

रानीखेत:-  सौनी बिनसर के तितालीखेत क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे एक राहगीर ने डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली रानीखेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे का शिकार हुई कार (सीएच 01 सीबी 5868) करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

मृतकों में एक की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी निवासी बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर किसी भी मृतक के पास पहचान पत्र नहीं मिला। एक मोबाइल फोन पर आए कॉल के आधार पर जीवन चंद्र जोशी की पहचान संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

हादसे का शिकार हुई कार  करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कब और कैसे हुआ।

कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉