Medical
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब के पास मलवा आने से रास्ता बंद, मोना व चोपड़ा तक लंबा जाम

ADVERTISEMENTS Ad

सुयालबाड़ी। आज सुबह एक बार फिर अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब के पास पहाड़ से भारी मलबा आने के चलते बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार  बृहस्पतिवार सुबह करीब 4 बजे के लगभग अचानक पहाड़ से भरभराकर पत्थरों की बरसात हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, संयोग से कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। यदि ऐसा होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

वाहनों की लगी लंबी कतारें

ADVERTISEMENTS Ad

सड़क पर भारी मलबा आ जाने से मार्ग एक बार फिर बंद हो गया। दुर्भाग्य से मलबा हटाने की कार्रवाई तत्काल शुरू नहीं की गई। जिस कारण सुबह से ही यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम  से लोग परेशान हो गए। समाचार लिखे जाने तक यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। यहां क्वारब से लेकर मोना व चोपड़ा तक लंबा जाम लग गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉