Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का आकस्मिक निधन, पत्रकारों में शोक की लहर, सीएम पुष्कर सिंह धामी व सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी जताया शोक

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखण्ड के पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद समाचार आ रहा है। वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

विकास धूलिया के निधन की सूचना मिलते ही उनके सहयोगी और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचने लगे हैं। विकास धूलिया एक निष्पक्ष और जुझारू पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा योगदान दिया और उत्तराखण्ड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर गहन पकड़ रखते थे। वे उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष  रहे और हमेशा पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad

उनके निधन को उत्तराखण्ड की पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। विकास धूलिया जी की पत्रकारिता में ईमानदारी, सच्चाई और साहस के लिए उन्हें याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सीएम पुष्कर सिंह धामी व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी विकास धूलिया के निधन पर शोक जताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉